Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मस्ती का माहौल है… फेस्टिवल में Live Music सुन रहे लोगों पर ताबड़तोड़ हुई Firing, मची अफरा-तफरी

June 7, 2026

मस्ती का माहौल है… फेस्टिवल में Live Music सुन रहे लोगों पर ताबड़तोड़ हुई Firing, मची अफरा-तफरी

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के ओहायो राज्य के टोलेडो शहर में एक बड़े सामुदायिक फेस्टिवल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां, शनिवार शाम अचानक चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास हुई वारदात
पुलिस के अनुसार  शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि टोलेडो में आयोजित ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास कुछ लोगों को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले। घटना के बाद इलाके में मौजूद लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोलीबारी में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मौके से मिले सबूतों और खोखों की भी जांच की जा रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किस वजह से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे।

क्या है ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’
‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में आयोजित होने वाला एक लोकप्रिय दो दिवसीय उत्सव है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। फेस्टिवल में लाइव म्यूजिक कार्यक्रम, खाने-पीने के स्टॉल, ऐतिहासिक घरों के टूर और खरीदारी जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। घटना के समय भी वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अभी तक नहीं हुई हमलावरों की पहचान
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या कारण था। जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

अमेरिका में फिर उठे सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद अमेरिका में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। हाल के वर्षों में अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में होने वाली ऐसी घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें