Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घूमती हुई स्कर्ट में पंजों पर खड़े होकर खेल नृत्य का आकर्षण दिखाएं

September 14, 2023

घूमती हुई स्कर्ट में पंजों पर खड़े होकर खेल नृत्य का आकर्षण दिखाएं

11वां विश्व खेल नृत्य दिवस 16 से 17 सितंबर तक चीन के सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में मनाया जाएगा। इस बार के दिवस में विश्व के 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उनमें यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 200 से अधिक शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं। वे नवीनतम नृत्य रुझान लाएंगे और घरेलू खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम शिक्षण और संचार मंच तैयार करेंगे।
गौरतलब है कि खेल नृत्य खेल, कला और संस्कृति को एकीकृत करने वाला एक व्यापक खेल है। इसकी उत्पत्ति यूरोपीय सामाजिक नृत्य से हुई है। दीर्घकालिक विकास के बाद, इसने दो श्रेणियां बनाई हैं: मानक नृत्य और लैटिन नृत्य। प्रत्येक श्रेणी में पांच प्रकार के नृत्य हैं। खेल नृत्य में न केवल फिटनेस, मनोरंजन और सौंदर्यशास्त्र जैसे कार्य होते हैं, बल्कि यह व्यक्तिगत शैली प्रदर्शित करने, समग्र गुणवत्ता में सुधार करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण साधन है।
वर्ष 1991 में खेल नृत्य चीन में आया। 32 वर्षों के विकास के बाद, यह चीनी नृत्य जगत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आम जनता और पेशेवरों द्वारा इसे पसंद किया गया है और इस पर ध्यान दिया गया है। वर्तमान में, चीन ने खेल नृत्य शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और प्रदर्शन की एक अपेक्षाकृत संपूर्ण प्रणाली स्थापित की है, उत्कृष्ट खेल नृत्य प्रतिभाओं के एक समूह को विकसित किया है, और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उल्लेखनीय परिणाम भी प्राप्त किए हैं। उनके अलावा चीन में कई खेल नृत्य प्रतियोगिताएं और गतिविधियां हैं, जैसे राष्ट्रीय शहरी खेल, राष्ट्रीय सामूहिक फिटनेस नृत्य प्रतियोगिता, राष्ट्रीय युवा खेल नृत्य चैंपियनशिप इत्यादि, जो खेल नृत्य को लोकप्रिय बनाने के लिए मंच और अवसर प्रदान करती हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें