Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

China की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती दिखाएं

February 15, 2023

China की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती दिखाएं

चीन का गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण संघ 16 से 20 फरवरी तक शानशी प्रांत के यूलिन शहर में पहले चीनी गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करेगा। करीब 200 गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के 400 से अधिक उत्तराधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। वर्तमान वार्षिक सम्मेलन का विषय है गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती दिखाएं। सम्मेलन के दौरान उद्घाटन समारोह, प्रदर्शनी और शिखर मंच आयोजित होंगे। उद्देश्य है कि गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की प्रदर्शनी का नया तरीका बनाया जाएगा, नए अनुभव को महसूस किया जाएगा और ताजा अध्ययन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत चीनी परंपरागत संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है और चीनी सभ्यता के विकास का प्रतीक भी है। अब तक चीन में 1,557 से अधिक राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत हैं और राष्ट्र स्तरीय उत्तराधिकारियों की संख्या 3,068 है। इसके अलावा, हजारों राष्ट्र स्तरीय उत्तराधिकारियों को भी दर्ज किया गया है। चीन सरकार गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास पर ध्यान देती है और सक्रियता से गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए कन्वेंशन का प्रचार करती है। पारंपरिक संगीत, नृत्य, नाटक और कलाबाजी से सुलेख, लकड़ी की नक्काशी, चीनी मिट्टी के बरतन और कढ़ाई तक अद्भुत प्रदर्शन, कौशल और उत्पाद चीनी गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत का विशेष आकर्षण और अंतहीन रचनात्मकता दिखाते हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा करनी चाहिए, ताकि नागरिकों की बढ़ती आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जरूरतें पूरी हो सके और सांस्कृतिक आत्म विश्वास बढ़ सके। श्रेष्ठ चीनी संस्कृति का विकास बढ़ाने के साथ दुनिया में चीनी संस्कृति का प्रचार करना चाहिए। अब चीन की 43 गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतें यूनेस्को की सूची में शामिल हैं, जो दुनिया में पहले स्थान पर हैं। चीन ने विश्व सभ्यता की स्मृति के संरक्षण और विकास में बड़ा प्रयास किया। दुनिया में चीनी संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें