Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिख श्रद्धालु गुरु नानक जयंती मनाने पहुंचे पाकिस्तान

November 26, 2023

सिख श्रद्धालु गुरु नानक जयंती मनाने पहुंचे पाकिस्तान

लाहौर: सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती में भाग लेने के लिए भारत से लगभग 3,000 सिख यात्रियों (तीर्थयात्रियों) का प्रतिनिधिमंडल यहां वाघा सीमा के रास्ते से पाकिस्तान पहुंचा।

इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव (धर्मस्थल) राणा शाहिद सलीम, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के प्रधान सरदार अमीर सिंह, समिति के सदस्य सरदार सतवंत सिंह, सरदार रविंदर सिंह और अन्य ने तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार को ननकाना साहिब में गुरु नानक की 554वीं जयंती के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में सिख यात्री पाकिस्तान पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें