Site icon Dainik Savera Times

सिख ग्रंथी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू कर रचा इतिहास

वाशिंगटनः अमेरिका में न्यूजर्सी के एक सिख ग्रंथी ने प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रार्थना की, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। न्यूजर्सी में पाइन हिल गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को सदन में प्रार्थना करने के साथ दिन की कार्यवाही का आगाज किया। आमतौर पर कार्यवाही शुरू होने से पहले एक पादरी प्रार्थना करता है।

सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने घोषणा की कि सिंह कार्यवाही की शुरुआत करेंगे। प्रार्थना के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य डोनाल्ड नोक्रेस ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। सिंह अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) में प्रार्थना करने वाले पहले सिख ग्रंथी हैं।

नोक्रेस ने कहा, ‘‘आज रचा गया इतिहास यह याद दिलाता है कि अमेरिका धर्म की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का स्वागत करता है और उसे अहमियत देता है तथा उसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। ज्ञानी सिंह ने आज साउथ जर्सी को गौरवान्वित किया है और उनके साथ इस क्षण का हिस्सा बनना गौरव की बात है।’’

Exit mobile version