Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क में मामूली बहस के बाद हुई हाथापाई में घायल सिख व्यक्ति की मौत

October 23, 2023

न्यूयॉर्क में मामूली बहस के बाद हुई हाथापाई में घायल सिख व्यक्ति की मौत

इंटरनेशनल डेस्क : न्यूयॉर्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय-अमेरिकी जसमेर सिंह पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पिछले सप्ताह एक दुर्घटना के बाद उस व्यक्ति ने सिंह पर हमला किया था। घृणा-अपराध पर आधारित यह घटना एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है।

”नाम बदला तो दूंगा 1 बिलियन डॉलर”

अमेरिकी टेलीविजन और रेडियो सेवा के समाचार के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार को हुई जब सिंह की कार गिल्बर्ट ऑगस्टिन की एक अन्य कार से टकरा गई। यह एक छोटी सी दुर्घटना थी जिसमें दो कारों में खरोंचें आईं और डेंट लग गए, लेकिन दोनों के बीच तीखी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। ऑगस्टिन ने सिंह पर तीन बार हमला किया और मुक्का मारा जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जसमेर सिंह ने सिर में चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।

देश के इन 10 शहरों की हवा हुई जहरीली, इस सूची में कहीं आपका शहर तो नहीं

इस घटना के दौरान, सिंह ने 911 डायल करके पुलिस को कॉल करने की कोशिश की लेकिन ऑगस्टिन ने उनका फोन छीन लिया और कहा ‘कोई पुलिस नहीं।’ जसमेर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके पिता घृणा अपराध का शिकार हो गए और यह घटना इसलिए हुई क्योंकि वह सिख थे और पगड़ी पहने हुए थे।

इस शख्स को हर महीने 25 साल तक मिलेंगे 5.6 लाख रुपये, ऐसा क्‍या किया? जो बदल गई किस्मत

NYC के मेयर एरिक एडम्स ने घटना पर दुख व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ”जसमेर सिंह अपने शहर से प्यार करते थे और अपनी दुखद मौत से कहीं ज्यादा के हकदार थे। सभी न्यूयॉर्क वासियों की ओर से, मैं चाहता हूं कि हमारा सिख समुदाय यह जाने कि आपके पास हमारी संवेदनाओं से कहीं अधिक है। आपकी हमारी पवित्र प्रतिज्ञा है कि हम उस नफरत को अस्वीकार करते हैं जिसने इस निर्दोष की जान ले ली और हम आपकी रक्षा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें