Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड में एक बार फिर रोका गया सिखों का नगर कीर्तन, हाका डांस कर किया विरोध प्रदर्शन

January 11, 2026

न्यूजीलैंड में एक बार फिर रोका गया सिखों का नगर कीर्तन, हाका डांस कर किया विरोध प्रदर्शन

इंटरनेशल डेस्क: न्यूजीलैंड के टौरंगा शहर में सिख समुदाय द्वारा आयोजित नगर कीर्तन को एक बार फिर कुछ स्थानीय माओरी समूहों की ओर से रोका गया है। हालांकि, पुलिस और सिख समुदाय के स्वयंसेवकों की सतर्कता के चलते यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिख संगत, टौरंगा में अखंड पाठ के भोग के बाद शुरू हुआ। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद सिख श्रद्धालु सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारे से निकलकर कैमरन रोड होते हुए टौरंगा बॉयज कॉलेज की ओर बढ़ा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

संभावित तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पहले से ही सतर्क था। पुलिस ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं सिख समुदाय ने भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात किए थे, ताकि आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहे।

नगर कीर्तन के दौरान कुछ स्थानीय माओरी लोगों ने नगर कीर्तन के रास्ते में हाका डांस करके आयोजन को बाधित करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस और सिख स्वयंसेवकों के बीच बेहतर तालमेल के कारण स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया।

अधिकारियों की सक्रियता और आयोजकों के संयम की वजह से किसी भी तरह की हिंसा नहीं हुई। अंततः नगर कीर्तन बिना किसी बड़े विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

बता दें इससे पहले 21 दिसंबर 2025 को भी न्यूजीलैंड में सिख समुदाय द्वारा आयोजित नगर कीर्तन रोका गया था। यह घटना साउथ ऑकलैंड इलाके में हुई थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर कीर्तन का रास्ता रोककर उसके सामने खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: Tecno Spark Go 3 की हुई एंट्री… भारत में इस दिन होगा लॉन्च; जानिए फीचर्स और खूबियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें