Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटेन में सिख महिला से रेप, नस्लीय टिप्पणी भी की

raped

raped

लंदन: ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां, एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ दो युवकों ने कथित रूप से बलात्कार किया है।घटना के दौरान हमलावरों ने कहा, “तुम इस देश की नहीं हो”, जिससे इसे नस्लीय रूप से प्रेरित हमला माना जा रहा है। ब्रिटिश सिख महिला ने इस घटना के बारे में लंदन पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह ओल्डबरी सैंडवेल की टेम रोड पर हुई। पीड़िता की उम्र केवल 20 वर्ष है। उसने आरोप लगाया कि हमला करने वाले व्यक्तियों ने उसके साथ नस्लीय टिप्पणियां भी कीं, जिससे मामला और गंभीर बन गया।

पुलिस ने इस घटना को एक “आइसोलेटेड इंसिडेंट” यानी अकेली और विशेष घटना बताया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें दो सफेद (white) पुरुष संदिग्धों पर शक है। वारदात  को अंजाम देने वालों में पहला पुरुष का सिर मुंडा हुआ, भारी शरीर, काले रंग का स्वेटशर्ट और दस्ताने पहना हुआ है, दूसरा पुरुष चांदी की ज़िप वाला ग्रे टॉप पहने हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने किसी भी संदिग्ध को देखा है तो तुरंत जानकारी दें।

सिख समुदाय ने दी ये प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद ब्रिटेन के सिख फेडरेशन (UK) ने कहा कि हमलावरों ने महिला से कहा: “तुम इस देश की नहीं हो, बाहर निकलो”। यह घटना समुदाय में चिंता और गुस्सा दोनों पैदा कर रही है। सिख फेडरेशन के प्रमुख सलाहकार जस सिंह ने कहा “वर्तमान सामाजिक माहौल को देखें तो यह और भी चिंताजनक है। यह प्रवासियों को निशाना बनाए जाने की प्रवृत्ति का हिस्सा लगता है।”

 

Exit mobile version