Site icon Dainik Savera Times

America के Virginia स्कूलों के सिलेबस में पढ़ाया जाएगा सिख धर्म

न्यूयॉर्कः उटाह और मिसिसिपी के बाद वर्जीनिया अमेरिका का 17वां राज्य बन गया है, जहां स्कूली पाठ्यक्रम में सिख धर्म को शामिल किया गया है। वर्जीनिया स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने मतदान कर सिख धर्म को पाठयक्रम में शामिल किया। इस कदम से वर्जीनिया में दस लाख से अधिक छात्रों को सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। सिख गठबंधन के वरिष्ठ शिक्षा प्रबंधक, हरमन सिंह ने कहा, कि स्थानीय संगत के साथ दो साल से अधिक समय तक काम करने के बाद, यह बदलाव यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि सिखी को वर्जीनिया के राष्ट्रमंडल में कक्षाओं में पढ़ाया जा सकता है।

अमेरिका स्थित सिख गठबंधन ने एक बयान में कहा, हम न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि उन सभी समूहों के लिए लड़ना जारी रखेंगे, जिनके इतिहास को पढ़ाया जाना चाहिए। गठबंधन ने कहा, कि सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है और सिख समुदाय ने नागरिक अधिकारों, राजनीति, कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में 125 से अधिक वर्षों से अमेरिकी समाज में योगदान दिया है।

Exit mobile version