Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहरी प्रशासन में सिंगापुर-चीन सहयोग को गहरा करने की उम्मीद: सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्री

July 12, 2026

शहरी प्रशासन में सिंगापुर-चीन सहयोग को गहरा करने की उम्मीद: सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्री

इंटरनेशनल डेस्क: सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्री ची होंग तात ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक लिखित साक्षात्कार में कहा,शहरी प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में चीन के अनुभव ने सिंगापुर सहित दुनिया भर के शहरों के लिए बहुमूल्य संदर्भ प्रदान किया है।” उन्होंने आगे कहा कि सिंगापुर और चीन दोनों के पास शहरी प्रशासन में अपनी-अपनी खूबियां हैं और सहयोग की नींव मजबूत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष शहरी विकास की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान खोजने के लिए आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करेंगे।

ची होंग तात ने कहा कि वर्तमान में, चीन और सिंगापुर सहित कई देश बढ़ती उम्र की आबादी, आर्थिक विकास और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने, तथा उच्च घनत्व वाले शहरी विकास के कारण उत्पन्न यातायात जाम और स्थानिक दबाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए, शहरी विकास के संबंध में चीन और सिंगापुर के बीच चल रहे आदान-प्रदान का बहुत महत्व है।

चीन ने जीवंत और रहने योग्य शहरों के निर्माण में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।” चीन के शहरी विकास के अनुभव पर चर्चा करते हुए, ची होंग तात के विचार में दो बिंदु विशेष रूप से उल्लेखनीय हैंपहला, उच्च गुणवत्ता वाले विकास का पालन करना और टिकाऊ शहरी निर्माण को बढ़ावा देना। और दूसरा, शहरी नवीनीकरण में नवोन्मेषी पद्धतियाँ।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, संसाधन पुनर्चक्रण और फोटोवोल्टिक उत्पादों के उत्पादन में तीव्र प्रगति की है। चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) में भी उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, “चीन दीर्घकालिक हरित आर्थिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और उत्सर्जन में कमी को लगातार बढ़ावा दे रहा है। यह दर्शाता है कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास एक दूसरे को पूर्णतः बढ़ावा दे सकते हैं।”

ची होंग तात ने आगे कहा कि शहरी प्रशासन के क्षेत्र में सिंगापुर और चीन दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं और उन्होंने लंबे समय से आदान-प्रदान और सहयोग बनाए रखा है। सिंगापुर का राष्ट्रीय विकास मंत्रालय और चीन का आवास एवं शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय शहरी नियोजन और विकास पर नियमित रूप से आदान-प्रदान करते हैं और अनुभव साझा करते हैं। उन्होंने कहा, “हम भविष्य में दोनों पक्षों के बीच इस तरह के और अधिक आदान-प्रदान की उम्मीद करते हैं।”

भविष्य के बारे में बात करते हुए, ची होंग तात ने कहा कि वैश्विक शहरीकरण के जारी रहने के साथ, शहरों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आदान-प्रदान और सहयोग का महत्व और भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सिंगापुर हर दो साल में विश्व शहर शिखर सम्मेलन का आयोजन वैश्विक शहरों के बीच आदान-प्रदान और आपसी ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देने के लिए ही करता है। शहरों के बीच सहयोग अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग का पूरक होता है, जिससे वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों को संयुक्त रूप से प्राप्त करने में मदद मिलती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें