Site icon Dainik Savera Times

Singapore के भारतीय मूल के निवेश विशेषज्ञ Narayana Iyer Narayanan का हुआ निधन

सिंगापुरः सिंगापुर के निवेश विशेषज्ञ नारायण अय्यर नारायणन का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। नारायणन ने प्रमुख कंपनियों में अपेक्षाकृत कम हिस्सेदारी वाले शेयरधारकों के हितों का प्रतिनिधित्व किया था। खबराें के अनुसार, 1960 से दशक से ही शेयर बाजार की गहन जानकारी रखने वाले नारायणन का 23 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अखबार ने उनकी बेटी रीमा के हवाले से कहा, कि ‘मेरे पिता 95 वर्ष की आयु में भी वित्तीय समाचारों में काफी दिलचस्पी रखते थे। वह डाउ जोन्स सूचकांक, सैट्स के शेयर के दाम, ब्रिटिश पाउंड और मलेशियाई रिंगित पर रोज नजर रखते थे।’’ गणित में डिग्रीधारक नारायणन ने 1950 में शेयर ब्रोकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वह 1968 में शेयर ब्रोकर ओएनजी एंड को. लेटर के पहले भारतीय निदेशक बने। वह 1999 में 72 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो गए थे।

Exit mobile version