Site icon Dainik Savera Times

77 वर्षीय सिंगापुर के विद्वान किशोर महबूबानी का विशेष साक्षात्कार

इंटरनेशनल डेस्क: 8वां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो और 8वां होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच चीन के शांगहाई शहर में आयोजित किया जा रहा है। उन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सिंगापुर के विद्वान किशोर महबूबानी ने चाइना मीडिया ग्रुप के “उच्च स्तरीय इंटरव्यू” के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीनी सोशल मीडिया में शामिल होने से उनके साथ चीन में कुछ युवाओं से जुड़ने की उम्मीद है।

विशेष साक्षात्कार में, किशोर महबूबानी ने कहा कि चीन की कोशिशें न केवल चीनी लोगों को, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगी। यह बात चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। चीन दुनिया भर से उत्पादों का आयात कर रहा है, और जितना अधिक चीन दुनिया के अन्य क्षेत्रों से आयात करता है, उतना ही वह अन्य देशों के विकास और समृद्धि में योगदान देता है।

जब उनसे पूछा गया कि वे चीन के युवाओं को क्या बताना चाहेंगे, तो किशोर महबूबानी ने कहा, “चीन के युवाओं को दुनिया के हर कोने की यात्रा करनी चाहिए और समझना चाहिए कि हम जिस दुनिया में रहते हैं वह कितनी अद्भुत है।”

ये भी पढ़ें : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version