Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लोरिडा में सिंगल इंजन विमान क्रैश, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

February 3, 2024

फ्लोरिडा में सिंगल इंजन विमान क्रैश, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

न्यूयॉर्क: अमेरिका के फ्लोरिडा प्रान्त में गुरुवार देर रात एक एकल इंजन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाने से आसपास के कई घरों में आग लग गई और कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले गुरुवार शाम करीब सात बजे पायलट ने क्लीयरवाटर में इंजन में खराबी की सूचना दी थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कई मौतों की पुष्टि किये जाने की जानकारी दी गयी है। संघीय उड्डयन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के मुताबिक विमान, उसके पायलट और यात्रियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। दुर्घटना के दौरान चपेट में आये घरों में लोगों की मौजूदगी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें