इंटरनेशनल डेस्क : सिनोलॉजिस्टों के साहित्यिक अनुवाद पर 7वीं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 जुलाई की सुबह चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर में आयोजित हुई, जिसकी मेजबानी चीनी लेखक संघ और नानचिंग की सरकार द्वारा की गयी। इसका उद्देश्य चीनी और विदेशी साहित्य के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में चीनी साहित्य और चीनी संस्कृति का प्रचार करना है। 31 देशों के 39 सिनोलॉजिस्टों और 39 चीनी लेखकों ने इस संगोष्ठी में भाग लिया और विचारों का आदान-प्रदान किया। 15 सिनोलॉजिस्टों को “चीनी साहित्य के मित्र” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
चीन लेखक संघ के अध्यक्ष चांग होंगसेन ने कहा कि सिनोलॉजिस्टों के साहित्यिक अनुवाद पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को स्थापित हुए 15 साल हो गए हैं। पिछले 15 वर्षों में, चीनी साहित्य पर ध्यान देने और उससे प्रेम करने वाले सिनोलॉजिस्टों और अनुवादकों की टीम लगातार मज़बूत हो रही है, और दुनिया भर में हमारे ज़्यादा से ज़्यादा मित्र बन रहे हैं। चीनी साहित्य और विश्व साहित्य के बीच संवाद और भी गहरा होता जा रहा है, जो चीनी साहित्य के निरंतर विकास का प्रमाण है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य आदान-प्रदान को और मज़बूत करना, अनुभवों को साझा करना, चीनी और विदेशी साहित्यि के आदान-प्रदान के परिणामों को मजबूत, विस्तारित और गहरा बनाना है।
कार्यक्रम स्थल पर, 15 सिनोलॉजिस्टों को “चीनी साहित्य के मित्र” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, जिससे चीनी साहित्य के अनुवाद और प्रसार में उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता दी गयी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

