Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Venezuelan के राष्ट्रपति Nicolás Maduro की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 6 विदेशी गिरफ्तार

September 15, 2024

Venezuelan के राष्ट्रपति Nicolás Maduro की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 6 विदेशी गिरफ्तार
बोगोटा : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर हत्या करने के लिए देश में दाखिल हुए छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे।
अपने संबोधन में कैबेलो ने कुछ राइफल की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये हथियार साजिशकर्ताओं के पास से बरामद किए गए हैं आरोप है कि अमेरिका के तीन, स्पेन के दो और चेक गणराज्य का एक नागरिक मादुरो की हत्या करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश में आये थे। गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में नौसेना का एक सदस्य भी शामिल है जिसकी पहचान कैबेलो ने विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज के रूप में की।
कैबेलो ने कहा कि गोमेज नौसेना सील कमांडो का हिस्सा था और उसने अफगानिस्तान, इराक तथा कोलंबिया में सेवाएं दी थी। वेनेजुएला में स्पेन के दूतावास ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें