Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अफगानिस्तान में बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ से छह लोग घायल

मेहतरलम: अफगानिस्तान के पूर्वी लघमान प्रांत में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से छह लोग घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के प्रांतीय निदेशक कारी खैर मोहम्मद गाजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण लघमान की राजधानी मेहतरलम में शुक्रवार रात अचानक बाढ़ आ गई जिससे बच्चों और महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 25 घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए हैं।

Exit mobile version