Site icon Dainik Savera Times

न्यूयॉर्क में बस-ट्रक के बीच भयंकर टक्कर में छह की मौत, तीन घायल

लुइसविली: न्यूयॉर्क में अमेरिका-कनाडा सीमा के पास एक दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में चल रहा है और उनमें एक की हालत गंभीर है। उनके अनुसार लुइसविली शहर के पास राजमार्ग 37 पर इस बस में 15 लोग सवार थे। उन्होंने ह्लटीवी स्टेशन डब्ल्यूडब्ल्यूएनवाईह्व को बताया कि इस दुर्घटना का दृशय़ ह्लभीषणह्व था।

इस टीवी स्टेशन द्वारा जारी की गई तस्वीरों में राजमार्ग के किनारे कुछ फुट ऊंची बर्फ को देखा जा सकता है। उसने कहा कि शनिवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई और शायद उस समय कम दृशय़ता रही होगी। अधिकारियों ने टीवी स्टेशन को बताया कि ट्रक सामानों से पूरी तरह से भरा हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version