Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में छह मजदूरों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तुरबत जिले में हुई, जहां बंदूकधारियों ने एक ठेकेदार के परिसर पर हमला किया। ठेकेदार ने पूर्वी पंजाब प्रांत से मजदूरों को काम पर रखा था। हमले के वक्त मजदूर परिसर में सो रहे थे और हमलावर गोलीबारी करने के बाद मौके से भाग गए। हमले में दो मजदूर भी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।किसी समूह ने हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

Exit mobile version