Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य टेनेसी में भीषण तूफान के कारण छह लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

December 10, 2023

मध्य टेनेसी में भीषण तूफान के कारण छह लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

नैशविले: अमेरिका के मध्य टेनेसी में आए भीषण तूफान की चपेट में आने से शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि अन्य 23 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया गया।

सोशल मीडिया पर क्लार्क्साविले दमकल विभाग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त मकान नजर आ रहे हैं और राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलटा हुआ दिख रहा हैक्लार्क्स्विले के मेयर जो पिट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुखद खबर है और आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। दुख की घड़ी में हम उनकी मदद के लिए तैयार है।’’ मॉन्टगोमेरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोपहर करीब दो बजे बवंडर आया। एक स्थानीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित किया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है। पिट्स ने इस तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें