Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में पिछले पांच दिन में भारी वर्षा के कारण हुई घटनाओं में छह लोगों की मौत, 25 घायल

July 1, 2024

पाकिस्तान में पिछले पांच दिन में भारी वर्षा के कारण हुई घटनाओं में छह लोगों की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में पिछले पांच दिन में भारी वर्षा के कारण घटी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गए और प्रांत के विभिन्न जिलों में कई वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के बचाव एवं उन्हें राहत पहुंचाने के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश में आने वाले दिनों में और बारिश होने के आसार जताते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें