Site icon Dainik Savera Times

इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर हुए हमले में 6 लोग घायल, मारा गया हमलावर 

यरूशलम: इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में मंगलवार सुबह एक जांच चौकी पर हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। इजराइली सेना और क्षेत्रीय अस्पतालों ने यह जानकारी दी। इजराइली सेना ने बताया कि एक हमलावर ने उत्तरी वेस्ट बैंक में स्थित तयासिर गांव में एक जांच चौकी पर तैनात सैनिकों पर गोलीबारी की।
सेना ने बताया कि मुठभेड़ में सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें हमलावर मारा गया। इजराइली अस्पतालों ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए कुल छह लोगों को भर्ती कराया गया है। इजराइली मीडिया की खबर के मुताबिक, घायलों में सैनिक शामिल हैं और उनमें से कम से कम दो गंभीर रूप से घायल हैं। हमास और छोटे इस्लामी जिहाद आतंकवादी समूह ने हमले की प्रशंसा की लेकिन किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।
ये भी पढ़ें: Pahalgam हमले की पहली बरसी: खूबसूरत वादियों में किसी का पति तो किसी का बेटा हमेशा के लिए दूर हो गया… आज भी लोगों की आंखें नम
Exit mobile version