Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में छह पुलिस कर्मियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में बदमाशों के साथ झड़प में छह पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को जाफराबाद जिले में उस वक्त हुई, जब पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी, जिसमें छह पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

Exit mobile version