Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह सैनिकों की मौत

कीव: पूर्वी यूक्रेन में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई। राज्य जांच ब्यूरो (एसबीआई) ने यह जानकारी दी।रिपोर्ट के अनुसार, लड़ाकू मिशन पर निकले एमआई-8 हेलीकॉप्टर 29 अगस्त को डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रामाटोरस्क जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गएयूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले 25 अगस्त को, यूक्रेन के उत्तरी क्षेत्र ज़ाइटॉमिर के आसमान में दो एल-39 सैन्य प्रशिक्षक जेट विमानों की टक्कर के बाद तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version