Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

दक्षिण अफ्रीकी सैन्य अड्डे पर आग लगने से छह सैनिकों की मौत

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी केप प्रांत में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे में आग लगने से छह जवानों की मौत हो गई और अन्य तीन जवान घायल हो गए। यह जानकारी दक्षिण अफ्रीकी सेना ने शनिवार को दी। दक्षिण अफ्रीकी सेना ने आज एक बयान में कहा कि देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तरी केप में शुक्रवार को सैन्य लड़ाकू प्रशिक्षण केंद्र (सीटीसी) में स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर आग लग गई थी।

Exit mobile version