Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसदों के अध्यक्षों का छठा विश्व सम्मेलन आयोजित

August 1, 2025

संसदों के अध्यक्षों का छठा विश्व सम्मेलन आयोजित

29 से 31 जुलाई तक, जिनेवा के पैलेस डेस नेशंस में संसदों के अध्यक्षों का छठा विश्व सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में 120 से अधिक देशों के संसदीय नेताओं ने भाग लिया। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची ने इस अवसर पर “बहुपक्षवाद का पालन कर बेहतर घर बनाएं” शीर्षक के तहत एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।

चाओ लची ने कहा कि वर्तमान में मानव जाति शांति और विकास के मार्ग में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों से निपटने में विधायी निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ज़ोर दिया कि हमें विश्व शांति और सौहार्द के लिए मिलकर काम करना चाहिए और एक सामान्य, व्यापक, सहयोगात्मक और टिकाऊ सुरक्षा की अवधारणा को अपनाना चाहिए। उन्होंने वैश्विक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए विश्व व्यापार संगठन-केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करने का भी आह्वान किया।

इसके अलावा, चाओ लची ने सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देने पर भी ज़ोर दिया, ताकि दुनिया की विविधताओं का सम्मान किया जा सके। उन्होंने सभी देशों से अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय के लिए एकजुट होने और सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करने का आग्रह किया। यह सम्मेलन अंतर-संसदीय संघ द्वारा आयोजित किया जाता है और इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी, जिसके बाद से यह हर पाँच साल में आयोजित होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें