Site icon Dainik Savera Times

कैलिफोर्निया के हैंगर में एक छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका में कैलिफ़ोर्निया प्रांत के हैंगर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूज़ ने यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से बताया कि एकल इंजन वाला बीचक्राफ्ट पी35 विमान रविवार सुबह उड़ान भरने के दौरान अपलैंड के केबल हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार एक यात्री सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Exit mobile version