
एथेंस: ग्रीस में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मे पायलट की मौत हो गई। वह उस समय विमान में अकेला था। ग्रीक राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना एथेंस के उत्तर में थेब्स शहर के एक एयर क्लब के पास हुई।पीड़िता की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि उड़ान भरते वक्त विमान में कुछ दिक्कतें आईं। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...