Site icon Dainik Savera Times

इक्वाडोर के तट पर छोटा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत व एक घायल

क्विटो: इक्वाडोर के दक्षिणी तटीय प्रांत एल ओरो के सांता रोजा में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने यह जानकारी दी। ने एक बयान में कहा, पाइपर-34 हल्का विमान दक्षिण-पश्चिमी तटीय शहर गुआयाकिल से सांता रोजा की ओर उड़ान भर रहा था।

दुर्घटना में पायलट डेविड पैर्रेनो और एक यात्री ऑगस्टो विएरा की मौत हो गई, जबकि दूसरा यात्री एड्रियन युम्बाला घायल हो गया और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना जांच बोर्ड के कर्मचारी जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने कहा कि विमान एक पहाड़ी पर जंगली इलाके में गिर गया, और बचाव दल ने कहा कि विमान के अवशेष जल गए हैं।

Exit mobile version