Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

छिनलिंग पर्वत में छोटी धीमी ट्रेन

January 15, 2023

छिनलिंग पर्वत में छोटी धीमी ट्रेन

चीन के उत्तर और दक्षिण के बीच की भौगोलिक विभाजन रेखा यानी छिनलिंग पर्वत मेंसी6063 क्रमांकित एक हरे रंग की पैसेंजर ट्रेन हर दिन गुजरती है। यह 350 किलोमीटर की यात्रा के दौरान 38 स्टेशनों पर रुकती है, और यह किसानों को विशेष कृषि उत्पादों को गाड़ी में बेचने की भी अनुमति देती है। इसका किराया और भी आश्चर्यजनक है, और 20 किलोमीटर की यात्रा में इसकी कीमत केवल 1युआन है।सी6063 के अलावा, इसका एक नाम भी है- “लोक कल्याण छिनलिंग छोटी धीमी ट्रेन”।

ट्रेन कंडक्टर शांगबाओलिन ने इस रेलवे लाइन पर 40 वर्षों तक काम किया है, और उन्होंने देखा है कि यह छोटी धीमी ट्रेन दशकों से इस के संबंधित क्षेत्रों में लोगों की सेवा कर रही है। कई लोगों ने इस ट्रेन को अनगिनत बार सभी प्रकार के विशेष उत्पादों के साथ लिया और अपने छोटे व्यवसायों को अंतर-प्रांतीय लेनदेन में बदल दिया। उल्लेखनीय बात यह है कि सड़क पर अध्ययन करने और यात्रा में बच्चों की सुविधा के लिए, इस छोटी धीमी ट्रेन में विशेष रूप से एक छात्र डिब्बे की स्थापना की गई, और बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें प्रदान की जाती हैं।

2021 के अंत तक, चीन की हाई-स्पीड रेल का ऑपरेटिंगमाइलेज 40 हजार किलोमीटर तक पहुंच गया। लेकिन चीनी सरकार पहाड़ों के लोगों को नहीं भूली है। ट्रेन कंडक्टर शांगबाओलिन ने अकसर कहा कि ट्रेन कितनी भी धीमी क्यों न हो, वह नहीं रुकेगी। कितने भी कम लोग हों, कोई भी पीछे नहीं रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें