Site icon Dainik Savera Times

हांगजो एशियाई खेलों के कर्मियों और सामग्रियों के सुरक्षित और तीव्र प्रवेश और निकास को सुनिश्चित करता “स्मार्ट कस्टम्स”

हांगजो कस्टम ने 13 सितंबर को घोषणा की कि उसके द्वारा विकसित “स्मार्ट कस्टम एशियाई खेल ऑनलाइन” प्रणाली को पूरी तरह से परिचालन में डाल दिया गया है, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन समन्वित संचालन सुनिश्चित किया जा सके ताकि एशियाई खेलों के कर्मी और सामग्री जल्दी और सुरक्षित रूप से प्रवेश कर सकें और बाहर निकल सकें।
हांगजो एशियाई खेलों के आधिकारिक प्रवेश और निकास बंदरगाह पर, हांगजो शियाओशान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 4 का सीमा शुल्क प्रवेश क्षेत्र छह स्मार्ट गेटों से सुसज्जित है। इससे डुअल-चैनल तेज़ सीमा शुल्क निकासी प्राप्त की जा सकती है।
हांगजो कस्टम के संबंधित अधिकारी श्याओ फिंग ने कहा कि लोगों के लिए प्रवेश और निकास सीमा शुल्क निकासी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, हांगजो कस्टम ने एक “वन-स्टॉप” सीमा शुल्क निकासी मॉडल बनाया है जो कुशल उपकरण और डिजिटल सिस्टम को एकीकृत करता है। यात्री देश में प्रवेश करने से लेकर सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को पूरा करने तक का दो-तिहाई समय बचा सकते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version