Site icon Dainik Savera Times

Sudan संघर्ष में अब तक 459 लोगों की मौत, 4000 से ज्यादा घायल : WHO

जिनेवाः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि सूडान में सरकारी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) अर्धसैनिक बलों के बीच हो रहे हिंसक संघर्ष में अब तक कम से कम 459 लोगों की मौत हो चुकी तथा 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि डॉ नीमा सईद आबिद ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डॉ. आबिद ने आज यहां एक ब्री¨फग में बताया कि वास्तविक आंकड़े ‘निस्संदेह’ अधिक है। उन्होंने अप्रैल के मध्य में देश में संघर्ष शुरु होने के बाद से चिकित्सा सुविधाओं पर 14 हमले की पुष्टि की हैं।

उन्होंने सभी पक्षों से इन हमलों को बंद करने का भी आह्वान किया। सूडान के नियमित सशस्त्र बलों और शक्तिशाली आरएसएफ के बीच खातरूम में ¨हसक संघर्ष हुए। सेना ने आरएसएफ पर विद्रोह का आरोप लगाया और उनके ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले शुरु किए। सूडानी सेना के प्रमुख अब्देल फत्ताह बुरहान ने आरएसएफ को भंग करने का फरमान जारी किया। दलों ने तब से कई अस्थायी राष्ट्रव्यापी युद्धविराम किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक संघर्ष को लेकर समाधान नहीं हुआ है।

Exit mobile version