Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवांडा में मूसलाधार बारिश से अब तक 49 लोगों की हुई मौत व 79 अन्य घायल

May 3, 2024

रवांडा में मूसलाधार बारिश से अब तक 49 लोगों की हुई मौत व 79 अन्य घायल

किगालील:अफ्रीकी देश रवांडा में पिछले दो महीने से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक करीब 49 लोगों की मौत हो गयी और 79 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्री अल्बर्ट मुरासिरा ने राष्ट्रीय टेलीविजन को बताया कि यहां मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुई। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गयी।

जबकि अन्य लोगों की मौत जर्जर मकान गिरने से हुयी। सरकार ने देश भर में लगभग पांच हजार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मूसलाधार बारिश से आयी आपदाओं के कारण घर, पुल, स्कूल भवन, सड़क नेटवर्क और हेक्टेयर वृक्षारोपण सहित बुनियादी ढांचे नष्ट हो गये। रवांडा मौसम विज्ञान एजेंसी ने मई के पहले 10 दिनों में रवांडा के कई हिस्सों में घनघोर बारिश होने की चेतावनी दी थी।

रवांडा जल संसाधन बोर्ड ने भी मंगलवार को देश में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कुछ नदियों के तट टूट जाने की चेतावनी दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ जाएगी। इसलिए पहले से ही संभावित खतरे वाले क्षेत्रों को खाली करने की सलाह दी गयी। गौरतलब है कि पिछले साल मई में पश्चिमी और उत्तरी रवांडा में मूसलाधार बारिश से अचानक आयी बाढ़ तथा भूस्खलन से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें