Site icon Dainik Savera Times

चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में वृद्धि

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से जुलाई तक चीन में सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा व्यवसाय का स्थिर विकास बना रहा। सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में दोहरे अंक की वृद्धि बनी रही और कुल मुनाफ़े में तेज बढ़ोतरी हुई।

इस साल के पहले सात महीनों में चीन में सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 64 खरब 57 अरब युआन रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से 13.6 प्रतिशत अधिक है। आईटी सेवा का राजस्व 43 खरब 2 अरब 20 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 14.8 फीसदी अधिक है। आईटी सेवा के राजस्व में क्लाउड कंप्यूटिंग और बिग डेटा सेवा का अनुपात 14.9 प्रतिशत रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version