Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूके के टॉप 40 बेस्ट ड्रेस्ड की लिस्ज़्ट में सोनम कपूर ने बनाई अपनी जगह

February 20, 2024

यूके के टॉप 40 बेस्ट ड्रेस्ड की लिस्ज़्ट में सोनम कपूर ने बनाई अपनी जगह

मुंबई: अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी हुई एक्ज़्ट्रेस सोनम कपूर ने यूके के टॉप 40 बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की सूची में अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ज़्ट में हैरी स्टाइल्स, केट मिडलटन, रोसमंड पाइक और केट मॉस जैसे कई अन्य नाम शामिल हैं।

यूके के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस द स्टैंडर्ड ने सोनम को यूके के शीर्ष 40 सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाले लोगों में से एक बताया। सूची में शामिल अन्य लोगों में सिएना मिलर, बियांका जैगर, एलेक्सा चुंग, स्टोर्मजी, नाओमी कैंपबेल, एडवर्ड एनिनफुल, स्टेला मेकार्टनी, फोएबे फिलो, अक्षता मूर्ति (व्यवसायी और प्रधान मंत्री ऋषि सनक की पत्नी) जैसे नाम शामिल हैं।

सोनम के लिए ‘द स्टैंडर्ड’ ने लिखा, ’बॉलीवुड सनसनी एक नॉटिंग हिल गर्ल हैं और कॉउचर सर्कटि की अंतरराष्ट्रीय हस्ती हैं।’ हाल ही में एक वैश्विक फैशन रिपोर्ट के अनुसार, सोनम, ज़ैंडेया , काइली जेनर, केंडल जेनर, ब्लैकपिंक, बीटीएस आदि जैसी मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल थीं, जिनका 2023 में लग्जरी फैशन ब्रांडों के लिए सबसे अधिक प्रभाव था।

बड़े पर्दे पर उनके काम के बारे में बात करें तो सोनम ‘बैटल फॉर बिटोरा’ के लिए तैयारी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें