Site icon Dainik Savera Times

मिसाइल हमलों के बीच पूरे यूक्रेन में धमाकों की आवाज

कीव। रूसी मिसाइल हमलों के बीच शुक्रवार देर रात कई यूक्रेनी क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने यह जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित यूक्रेनफॉर्म समाचार एजेंसी ने कहा कि विस्फोटों ने विशेष रूप से यूक्रेन के मध्य विन्नित्सिया क्षेत्र और पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में भी कई विस्फोट हुए।
यूक्रेनी वायु सेना ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने हवाई हमले के दौरान यूक्रेन पर क्रूज मिसाइलें और एयरोबॉलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके अलावा यूक्रेनी टेलीग्राम चैनलों ने चेतावनी दी कि रूस संभवत: यूक्रेन पर एक नए मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है क्योंकि टीयू-95 रणनीतिक बमवर्षकों के एक समूह ने रूस के उत्तर-पश्चिमी मरमंस्क क्षेत्र में ओलेन्या हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी थी।

Exit mobile version