Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका: केपटाउन में “वसंत में चीन” वैश्विक वार्तालाप आयोजित

March 19, 2026

दक्षिण अफ्रीका: केपटाउन में “वसंत में चीन” वैश्विक वार्तालाप आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: स्थानीय समयानुसार 17 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित “वसंत में चीन: चीन का विकास, विश्व का मौक़ा” विषयक वैश्विक वार्तालाप दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के राजनीतिज्ञों, विद्वानों, मीडियाकर्मियों, युवाओं और छात्रों के प्रतिनिधियों सहित लगभग सौ अतिथियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

चाइना मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष शन हाईशुंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस (एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के “दो सत्रों” ने वैश्विक स्तर पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने बताया कि एनपीसी के सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पारित किए गए, जो चीन के उच्च गुणवत्ता विकास का खाका प्रस्तुत करते हैं और विश्व के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीएमजी एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्था के रूप में चीनी आधुनिकीकरण की उपलब्धियों को वैश्विक समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केपटाउन स्थित चीनी महावाणिज्यदूत रन फाछांग ने अपने संबोधन में कहा कि चीन का विकास विश्व के लिए अवसर लेकर आता है और उसका निरंतर खुलापन वैश्विक समुदाय के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि चीन की स्थिरता अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में निश्चितता प्रदान करती है और चीन दक्षिण अफ्रीका सहित विभिन्न अफ्रीकी देशों के साथ अपने आधुनिकीकरण से जुड़े अवसरों को साझा करने के लिए तत्पर है।

दक्षिण अफ्रीका की प्रांतीय राष्ट्रीय परिषद के उपाध्यक्ष लेस गोवंदर ने अपने भाषण में कहा कि अफ्रीकी देशों के प्रति चीन की शून्य टैरिफ नीति द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार और स्थानीय रोज़गार सृजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है तथा यह अफ्रीका के विकास में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सभी पक्षों को सहयोग और साझा लाभ के सिद्धांत पर कायम रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने चीन-अफ्रीका नवाचार सहयोग, सभ्यताओं के पारस्परिक आदान-प्रदान तथा वैश्विक संचार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की। दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स टीवी सहित अफ्रीका के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस कार्यक्रम की व्यापक रिपोर्टिंग की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें