Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीयों के लिए पर्यटन केंद्र के रूप में दक्षिण अफ्रीका में हैं अपार संभावनाएं : Patricia de Lille

December 16, 2024

भारतीयों के लिए पर्यटन केंद्र के रूप में दक्षिण अफ्रीका में हैं अपार संभावनाएं : Patricia de Lille

South Africa : दक्षिण अफ्रीका की पर्यटन मंत्री पैट्रिसिया डी लिली ने हाल में भारत की यात्रा से लौटने के बाद कहा कि भारतीय बाजार के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में दक्षिण अफ्रीका में अपार संभावनाएं हैं। डी लिली ने भारत में दक्षिण अफ्रीका के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य भारतीय पर्यटन व्यापारियों, टूर ऑपरेटर और संघों, कारोबारी दिग्गजों और मीडिया के साथ सीधे संपर्क स्थापित करना था। इस मकसद था कि भारत से दक्षिण अफ्रीका आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए निकट सहयोग से काम किया जा सके।

डी लिली ने कहा, कि ‘इस मिशन का उद्देश्य पर्यटन उद्योग के दिग्गजों और पर्यटन मूल्य श्रृंखला में अन्य प्रासंगिक हितधारकों के साथ संवाद के माध्यम से संबंध बनाना तथा पर्यटन को आर्थिक विकास के एक उपकरण के रूप में महत्व देना था।’’ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की जी-20 अध्यक्षता के दौरान यहां पर्यटन संबंधी स्थलों को बढ़ावा देने पर भी टिप्पणी की हैं। दक्षिण अफ्रीका ने इस वर्ष एक दिसंबर को ब्राजील से जी-20 समूह की अध्यक्षता संभाली।

मंत्री ने कहा, कि ‘एक प्रमुख साझीदार और दक्षिण अफ्रीका के सबसे गतिशील पर्यटन बाजारों में से एक भारत दोनों देशों के बीच गहरे आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं रखता है। भारत की यात्रा का उद्देश्य सहयोग को मजबूत करना और साझा भविष्य के लिए आधार तैयार करना था। इस साझेदारी में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

उन्होंने दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, कि ‘भारत पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था है और वहां मध्यम वर्ग की संख्या बढ़ रही है। भारतीय पर्यटक वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक खर्च करने वालों में से हैं और 2030 तक वे पर्यटन पर खर्च करने वाले लोगों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें