Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण कोरिया ने सार्वजनिक परिवहन में Mask की अनिवार्यता को किया खत्म

सियोलः कोविड की स्थिर स्थिति के बीच, दक्षिण कोरिया ने सोमवार को सार्वजनिक परिवहन के लिए वर्षों से जारी मॉस्क पहनने के आदेश को खत्म कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन, जैसे बसों, मेट्रो या टैक्सियों में अब मॉस्क पहनना अनिवार्य नहीं है। सरकार द्वारा महामारी के चरम पर अक्टूबर 2020 में सार्वजनिक परिवहन पर मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।

हालांकि, चिकित्सा सुविधाओं, फार्मेसियों और नसिर्ंग होम जैसी अन्य स्थानों पर यह आदेश बरकरार है। सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों ने व्यस्त समय, उच्च जोखिम वाले समूहों और लक्षणों वाले सार्वजनिक परिवहन उपयोगकर्ताओं के लिए मॉस्क पहनने की सिफारिश की है।

Exit mobile version