Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea और Philippines ने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की रणनीतिक साझेदारी

October 7, 2024

South Korea और Philippines ने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की रणनीतिक साझेदारी

मनीला: दक्षिण कोरिया और फिलीपींस विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने को तैयार हुए हैं। दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति यूं सुक येओल और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डनिेंड मार्कोस जूनियर ने सोमवार को सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ऊर्ज और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

जानकारी के मुताबिक, यूं की फिलीपींस की राजकीय यात्र के दौरान मनीला में एक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र को स्वीकार किया। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 75 साल पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से यह रिश्तों में पहली ऐसी प्रगति है। इस कार्यक्रम के बाद यूं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘रणनीतिक साझेदारी की स्थापना से दक्षिण कोरिया और फिलीपींस के बीच संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होगा।‘

बता दें कि फिलीपींस 1949 में दक्षिण कोरिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश था। 1950 में कोरियाई युद्ध छिड़ने पर फिलीपींस 7,420 सैनिकों की पहली और सबसे बड़ी टुकड़ी भी कोरिया भेजी थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं की इस यात्र में दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई, जिसमें फिलीपींस की सैन्य आधुनिकीकरण परियोजना का तीसरा चरण भी शामिल है।

दक्षिण कोरिया ने पहले भी फिलीपींस को एफए-50 हल्के हमलावर विमान, युद्धपोत और मिसाइलें निर्यात की हैं। इस शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों देशों के तट रक्षकों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटना, सूचना साझा करना और संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान शामिल हैं। वार्ता के दौरान, यूं और मार्कोस ने सितंबर 2023 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते की पुष्टि करके व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने फिलीपींस में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सहयोग करने और परमाणु ऊजर्, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला सहित नए क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की है। दक्षिण कोरिया ने लागुना लेकशोर रोड नेटवर्क और पीजीएन ब्रिज प्रोजेक्ट में मदद के लिए आर्थकि विकास सहयोग निधि से लगभग 2 बिलियन डॉलर प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह प्रोजेक्ट तीन केंद्रीय फिलीपींस के द्वीपों पनाय, गुइमारस और नेग्रोस को जोड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें