Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण कोरिया ने चीन को जापान से आगे रखा

November 17, 2025

दक्षिण कोरिया ने चीन को जापान से आगे रखा

दक्षिण कोरिया ने तीन पूर्वोत्तर एशियाई देशों के नामों के क्रम को “दक्षिण कोरिया, चीन और जापान” के रूप में मानकीकृत किया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ने 16 नवंबर को इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि यह एकीकरण कोरियाई उपयोग की आदतों के आधार पर किया गया। “दक्षिण कोरिया, चीन और जापान” का क्रम कोरियाई समाज में अधिक सामान्यतः उपयोग किया जाता है।

पूर्व राष्ट्रपति यूं सेओक-यूल के कार्यकाल में दक्षिण कोरिया की सरकार ने जापान के साथ सहयोग पर जोर देने के लिए कोरियाई अभिव्यक्ति में आम तौर पर इस्तेमाल किए गए “दक्षिण कोरिया-चीन-जापान” को बदलकर “दक्षिण कोरिया-जापान-चीन” कर दिया था।

योनहाप समाचार एजेंसी ने कहा कि ली जे-म्यांग सरकार चीन के साथ संबंध सुधारने में लगी है। ऐसी स्थिति में इस कदम को चीन के प्रति सद्भावना दिखाने के अप्रत्यक्ष तरीकों में से एक के रूप में देखा जा सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें