Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण कोरिया के न्यायालय ने राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol को पद से हटाने का सुनाया फैसला  

President Yoon Suk- Yeol: दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने शुक्रवार को महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सूक-योल को पद से हटाने का फैसला सुनाया। येओल के खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उन्होंने चार महीने पहले देश में ‘मार्शल लॉ’ घोषित करके और संसद में सेना भेजकर देश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया था।
दक्षिण कोरिया को अब नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए दो महीने के भीतर चुनाव कराने होंगे। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। अदालत के फैसले के बाद पुराने शाही महल के पास यूं के खिलाफ रैली निकाल रहे लोग खुशी से नाचने लगे।
युन द्वारा मार्शल लॉ की घोषणा और उसके बाद महाभियोग से देश की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। राष्ट्रपति के इस निर्णय से लोग स्तब्ध रह गए और इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए।
Exit mobile version