Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचे: राष्ट्रपति बनने के बाद चीन का पहला आधिकारिक दौरा

January 4, 2026

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचे: राष्ट्रपति बनने के बाद चीन का पहला आधिकारिक दौरा

इंटरनेशनल डेस्क: आज (4 जनवरी) दोपहर को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति री जेइमिंग ने पेइचिंग पहुंचकर अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर री जेइमिंग 4 से 7 जनवरी तक चीन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली चीन यात्रा है और 6 साल बाद पहली बार कोई दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चीन आ रहे हैं। यात्रा से पहले चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) के साथ साक्षात्कार में री जेइमिंग ने फिर से स्पष्ट किया कि दक्षिण कोरिया एक चीन सिद्धांत का हमेशा सम्मान करता है और थाइवान के मुद्दे पर भी उसका यही रुख है। उन्होंने कहा कि वे एक चीन के सिद्धांत का सम्मान करने का रुख बनाए रखेंगे।

यात्रा के दौरान चीन और दक्षिण कोरिया के नेता पेइचिंग में मुलाकात करेंगे। यह 2025 के नवंबर में दक्षिण कोरिया के क्योंगज़्हो में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग परिषद की 32वीं नेताओं की बैठक के बाद दोनों नेताओं की दो महीने बाद दोबारा मुलाकात है। यह भेंट चीन-दक्षिण कोरिया के रणनीतिक सहयोग संबंधों को पूरी तरह से बहाल होने की प्रवृत्ति को और मजबूत करेगी।

चीन और दक्षिण कोरिया एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी और सहयोगी हैं। सभी क्षेत्र के लोग उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक नेतृत्व में यह यात्रा चीन-कोरियाई संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें