Site icon Dainik Savera Times

इजराइल ने ‘‘हिज्बुल्ला नेता को निशाना बनाकर दक्षिणी बेरूत पर किया हमला

बेरूत: इज़रायली सेना ने सोमवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक इमारत पर हमला किया और कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया। यह हवाई हमला बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया गया। इससे पहले इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी हमला किया था।

पिछले वर्ष 27 नवंबर 2024 को इजरायल और हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के बीच युद्ध विराम पर हस्ताक्षर होने के बाद शुक्रवार का हमला बेरूत पर पहला हमला था। इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि सोमवार देर रात किए गए हमले में हिज़्बुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया गया, जो गाजा पट्टी में इज़रायल के खिलाफ हमलों में फिलिस्तीनी हमास समूह की सहायता कर रहा था।

इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला इज़रायली घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के निर्देशन में किया गया था।  हिज़्बुल्लाह ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में एक इमारत की ऊपरी तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाया गया है। इमारत के नीचे कई कारों पर मलबे के ढेर देखे जा सकते थे।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

Exit mobile version