Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेन की अदालत ने मीडिया कंपनियों के अनुरोध पर ‘Telegram app’ पर राष्ट्रव्यापी रोक का दिया आदेश

March 24, 2024

स्पेन की अदालत ने मीडिया कंपनियों के अनुरोध पर ‘Telegram app’ पर राष्ट्रव्यापी रोक का दिया आदेश

मैड्रिड: स्पेन की राष्ट्रीय अदालत ने मीडिया कंपनियों के अनुरोध पर एहतियात तौर पर देश में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह जानकारी स्पैनिश मीडिया ने दी। ला वैनगार्डिया समाचारपत्र ने शनिवार को कहा कि प्रमुख स्पेनिश मीडिया समूहों मेडियासेट, एट्रेसमीडिया और मूविस्टार ने इस प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति के कॉपीराइट सामग्री छापने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी,

जिसके बाद न्यायाधीश सैंटियागो पेड्राज़ ने टेलीग्राम की सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि जांच जारी रहने तक स्पेन में टेलीग्राम निलंबित रहेगा और नेटवर्क ऑपरेटर सेवाओं पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार होंगे। हालांकि ला वैनगार्डिया ने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद, टेलीग्राम तक पहुंच को पूरी तरह से रोक लगाना मुश्किल है। स्पुतनिक के एक संवाददाता ने शनिवार शाम को जानकारी दिया कि यह ऐप अभी भी स्पेन में चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें