Site icon Dainik Savera Times

विशेष कार्यक्रम “आकाश में लिखा: मेरी चीन कहानी” मैक्सिको सिटी में आयोजित  

स्थानीय समयानुसार 20 सितंबर को, नये चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “आकाश में लिखा: मेरी चीन कहानी” मैक्सिको सिटी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने एक वीडियो भाषण दिया। मैक्सिको में चीनी राजदूत ज्यांग रेन, मैक्सिकन सीनेट की एशिया-प्रशांत विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष, मैक्सिकन संघीय प्रतिनिधि सभा के मैक्सिको-चीन संसदीय मैत्री समूह के पूर्व अध्यक्ष और सीनेटर येइदकोल पोलेव्नस्की ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण दिया। इस कार्यक्रम में चीन और मैक्सिको से कुल 100 से अधिक मेहमानों ने हिस्सा लिया।

सीएमजी के महानिदेशक शेन हाईश्योंग ने अपने भाषण में कहा कि नये चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सीएमजी ने “आकाश में लिखा: मेरी चीन कहानी” नामक वैश्विक संग्रह अभियान शुरू किया। अलग-अलग भाषाएं सामान्य भावनाओं को व्यक्त करती हैं। यह दुनिया भर की भावनाओं और संस्कृतियों के गहरे एकीकरण का प्रतिनिधित्व करता है, इसमें सभी देशों के लोगों की शांति और सुंदरता की गहरी चाहत शामिल है, और विभिन्न देशों में लोगों के बीच दोस्ती की गहरी शक्ति का प्रतीक है। 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण सत्र ने वैश्विक आधुनिकीकरण के लिए नए विकास के अवसर प्रदान किए और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीखने को गहरा करने के लिए खिड़की का विस्तार किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version