Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क में आयोजित की गई “न जा 2” की विशेष स्क्रीनिंग

February 19, 2025

न्यूयॉर्क में आयोजित की गई “न जा 2” की विशेष स्क्रीनिंग

Special Screening : स्थानीय समयानुसार 17 फरवरी को, चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन, चाइना मीडिया ग्रुप और संयुक्त राष्ट्र चीनी पुस्तक क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम “न जा ने संयुक्त राष्ट्र में प्रवेश किया” न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया। संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव शू हाओल्यांग, फ्रांस, रूस, ग्रीस, थाईलैंड और संयुक्त राष्ट्र में तैनात कई देशों के राजनयिकों, साथ ही संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के कर्मचारियों, मीडिया रिपोर्टरों आदि सहित 150 से अधिक मेहमान स्क्रीनिंग में मौजूद रहे।

चाइना मीडिया ग्रुप के संयुक्त राष्ट्र और उत्तरी अमेरिकी स्टेशनों के प्रमुख ने कहा कि उत्तरी अमेरिका में “न जा 2” के रिलीज होने के बाद, इसने स्थानीय लोगों की चीनी संस्कृति में रुचि को बहुत बढ़ाया और चीन और अमेरिका के बीच अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया। यह सभ्यताओं के बीच पारस्परिक रूप से सीखने की वकालत करने के संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य के साथ पूरी तरह सुसंगत है। इस फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस ने फिल्म इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और यह एक सांस्कृतिक घटना बन गई है जिसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।

फिल्म स्क्रीनिंग स्थल खचाखच भरा हुआ था। हालांकि अस्थायी कुर्सियां ​​लगाई गई थीं, फिर भी दर्शकों का उत्साह संतुष्ट करना मुश्किल था, और कई दर्शकों ने खड़े होकर फिल्म देखना पसंद किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें