Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म “डेड टू राइट्स” का विशेष स्क्रीनिंग टोक्यो में आयोजित

September 18, 2025

फिल्म “डेड टू राइट्स” का विशेष स्क्रीनिंग टोक्यो में आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और जापान स्थित चीनी दूतावास ने 17 सितंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में फिल्म “डेड टू राइट्स” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।

जापानी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ, जापान-चीन श्रमिक विनिमय संघ, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जापान-चीन मैत्री संघ और जापान के विश्वविद्यालय व अनुसंधान संस्थान, मीडिया व प्रकाशन संगठन के प्रतिनिधियों और जापान में रह रहे चीनियों व प्रवासी चीनियों समेत 150 से अधिक लोगों ने फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के बाद जापानी दर्शकों ने कहा कि फिल्म वास्तविक और चौंकाने वाली है। जापानी समाज को इतिहास का सामना कर शांति के मूल्य को समझना होगा।

इस मौके पर जापान स्थित चीनी राजदूत वू च्यांगहाओ ने कहा कि असली इतिहास फिल्म से भी ज्यादा क्रूर था। स्क्रीनिंग करने का उद्देश्य इतिहास को याद रखकर शांति की रक्षा करना है, न कि नफरत को कायम रखना। चीन जापान के विचारशील व्यक्तियों के साथ इतिहास से सबक लेते हुए भविष्य की ओर उन्मुख होकर एक साथ ऐतिहासिक सत्य और मानव विवेक व न्याय की रक्षा करना चाहता है।

वहीं, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन के जापान-चीन मैत्री संघ के उपाध्यक्ष इनौए मासायुकी ने कहा कि वर्तमान कार्यक्रम ने ऐतिहासिक स्मृति के बारे में दोनों देशों के युवाओं और इर्द-गिर्द पीढ़ियों के बीच स्वस्थ संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। जापान को इतिहास को सही ढंग से देखकर “युद्ध न छेड़ने” के वादे को लागू करना होगा। केवल इसी तरह जापान-चीन संबंधों का मित्रवत सहयोग की दिशा में स्वस्थ विकास किया जा सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: CJI ने वकील को लगाई फटकार, कहा- आधी रात को ऐसी पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? जाने क्या है पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें