इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समयानुसार 4 फरवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का सर्बिया सत्र कार्यक्रम राजधानी बेलग्रेड में स्थित आयोजित किया गया। जिसका आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप, सर्बियाई संस्कृति मंत्रालय, सर्बिया में चीनी दूतावास, चीन में सर्बियाई दूतावास, बेलग्रेड चाइना कल्चरल सेंटर और बेलग्रेड “बेल्ट एंड रोड” अनुसंधान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम में दोनों देशों के राजनीतिक, सांस्कृतिक, अकादमिक जगतों के साथ-साथ पर्यटन, मीडिया आदि क्षेत्रों के लगभग 300 अतिथियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने ऑनलाइन वीडियो भाषण दिया। उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव हजारों वर्षों से चली आ रही चीनी सभ्यता का एक सांस्कृतिक प्रतीक है और दुनिया भर में फैले चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन है। दर्शकों की संख्या के लिहाज से विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक भोज” बन गया है। इसके साथ ही, यह दुनिया भर के चीनी लोगों और देश-विदेश में रहने वाले दोस्तों के साथ एक गहरा जुड़ाव पैदा करता है, और वैश्विक दर्शकों के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और चीन के शानदार नए युग को समझने का एक द्वार खोलता है।
शन हाईश्योंग के अनुसार, इस वर्ष सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” का प्रसारण विदेशों में हजारों स्क्रीनों पर किया जाएगा और विश्व के कई हिस्सों में इसके प्रील्यूड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे वैश्विक दर्शक वसंत उत्सव समारोह की खुशी, शुभता और उत्सवपूर्ण वातावरण में डूब सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) की शुरुआत हो रही है, हम सब मिलकर एक गर्मजोशी भरे और आशापूर्ण वसंत का स्वागत करेंगे।
ये भी पढ़ें : चीनी विदेश मंत्रालय ने 2026 चीनी नव वर्ष रिसेप्शन का आयोजन किया
कार्यक्रम में उपस्थित सर्बिया के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इविका डैसिक ने संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में, चाइना मीडिया ग्रुप उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के माध्यम से चीनी सभ्यता को बढ़ावा देता है, सर्बियाई और चीनी लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को बढ़ाता है, और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में जीवंतता का संचार करता है। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, सर्बिया-चीन संबंध जोरदार विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। चीनी पारंपरिक नववर्ष यानी अश्व वर्ष के आगमन पर, उन्होंने शुभकामनाएं दीं कि चीन विश्व में और अधिक स्थिरता लाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
इस कार्यक्रम में, सर्बियाई “राष्ट्रीय खजाना” गायक स्लोबोदान ट्रकुलजा, जिन्होंने सीएमजी के 2023 “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” में प्रस्तुति दी थी, ने सर्बियाई लोक वाद्ययंत्रों और चीनी लोक संगीत का कुशलतापूर्वक मिश्रण करते हुए क्लासिक चीनी गीत “जैस्मीन फ्लावर” प्रस्तुत किया। चीन के मानवाकार रोबोटों ने भी नृत्य प्रस्तुत किया, जो बुद्धिमान प्रौद्योगिकी नवाचार में चीन की उपलब्धियों को जीवंत रूप से प्रदर्शित करता है।
इसके अलावा, कार्यक्रम में सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” (अश्व वर्ष) के प्रचार वीडियो का प्रदर्शन किया गया, “फिल्मों के माध्यम से चीन की यात्रा” कार्यक्रम के मुख्य अंश, तथा हंगरी-सर्बिया रेलवे के संदर्भ में लघु वृत्तचित्र भी दिखाए गए, जिनसे तमाम अतिथि आकर्षित हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

