Spring in China: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 13 मार्च को अमेरिका के न्यूयॉर्क में “वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर” पर वैश्विक वार्ता आयोजित किया। चीन और अमेरिका के करीब 100 मेहमानों ने इसमें भाग लिया। इसके साथ “वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर” पर वैश्विक वार्ता की सीरीज़ शुरू हो गई।
इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि नए युग में चीन को देखने की अहम खिड़की होने के नाते वर्तमान दो सत्र पर दुनिया का ध्यान फिर एक बार आकर्षित हुआ। इस साल के दो सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पारित किए गए। चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से दुनिया को नए अवसर मिलेंगे।
शन हाईश्योंग ने कहा कि इस साल के दो सत्र के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाने, वैश्विक बाज़ार का विस्तार करने और अंतर्राष्ट्रीय चक्र के साथ अंतर्संबंध बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया। इससे खुलापन बढ़ाने का चीन का दृढ़ संकल्प ज़ाहिर हुआ। इस साल से चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का तेज़ विकास हो रहा है। सीएमजी अपनी श्रेष्ठता का फायदा उठाकर 85 भाषाओं, 192 विदेशी स्टेशनों और सीजीटीएन आदि कन्वर्ज्ड मीडिया प्लेटफॉर्मों पर निर्भर रहते हुए वैश्विक दोस्तों के साथ चीन में विकास के नए अवसर साझा करेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाएगा, ताकि मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान किया जा सके।
वहीं, वैश्विक वार्ता में अमेरिका स्थित चीनी राजदूत श्ये फंग, अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के अध्यक्ष सीन स्टीन और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने भी वीडियो संदेश भेजा। निवेश और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कई मेहमानों ने चीन में तकनीकी नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाले विकास से दुनिया को दिए गए अवसर आदि विषयों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।
बताया जाता है कि “वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर” पर वैश्विक वार्ता यूरोप, अफ्रीका, मध्य-पूर्व, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में क्रमशः आयोजित होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

