
कोलंबोः श्रीलंका में सेना की संख्या 2024 तक 2,00,783 की मौजूदा स्वीकृत संख्या से घटाकर 1,35,000 कर दी जाएगी। राज्य के एक मंत्री ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। रक्षा राज्य मंत्री प्रमिथ बंडारा टेनाकून ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 2030 तक संख्या को और घटाकर 1,00,000 कर दिया जाएगा।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेनाकून ने कहा कि सैन्य ताकत और सतत आर्थिक विकास एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य खर्च परोक्ष रूप से प्रोत्साहित करता है और राष्ट्रीय और मानव सुरक्षा सुनिश्चित करने के माध्यम से आर्थिक विकास के रास्ते खोलता है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए वर्ष 2030 तक तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत और अच्छी तरह से संतुलित रक्षा बल स्थापित करने के लिए एक रणनीतिक खाका लेकर आई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...